नैंसी त्यागी को पछाड़ गया सिमरन जैन का दिमाग, कपड़े के अंदर 9 फोटो में दिखाया एक लड़की की जिंदगी का संघर्ष

कान्स फिल्म फेस्टिवल का उद्देश्य भले ही नई फिल्मों को दुनिया के सामने लाने का हो। लेकिन इस इवेंट का रेड कार्पेट कई लोगों की जिंदगी भी बदल देता है। यहां हसीनाएं अपने अटायर से फैशन की दुनिया की नायाब डिजाइन सामने लाती हैं। यहां तक एक एक्ट्रेस किसी ब्रांड का प्रोमोशन कर रही होती हैं तो वहीं दूरी ओर इंडस्ट्री में कदम रख रहीं हसीनाएं अपने टैलेंट को दिखाती हैं।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण फैशन इंफ्लूएंसर नैंसी त्यागी है, जो कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में खुद के बनाएं अटायर पहनकर छा गईं थी। जिसके बाद भारत में उन्हें हर कोई पहचानने लगा। इसी तरह अब एक ओर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सिमरन जैन ने क्रिएटिविटी दिखाई है। भले ही उन्होंने सेल्फ स्टिच्ड अटायर ना पहना हो, लेकिन थीम अलग होने से अट्रैक्ट कर रही हैं। इतना ही नहीं उनका अंदाज नैंसी त्यागी को ही मात देता नजर आ रहा है।

सिमरन जैन ने कान्स के रेड कार्पेट लुक के लिए दुनिया की सभी बंदिशों को तोड़कर आगे बढ़ने के लिए इंस्पायर करता ‘द केज ब्रेकर’ नाम का अटायर पहना था। इसमें एक स्वीटहार्ट नेकलाइन वाली ब्लैक क्लासी ड्रेस है, जिसे गोल्डन कोर्सेट से यूनिक टच दिया गया है। जो जाली के पैटर्न में है और इस के ऊपर दो मुर्तियां भी बनी है जो पिंजरे से निकलने के लिए मोटिवेट कर रही हैं। मेसी बन हेयरस्टाइल और परफेक्ट मेकअप में सिरमन का अंदाज दिल जीत रहा है।

सिमरन जैन सेकेंड लुक की बात करें तो उन्होंने मस्टर्ड कलर का स्लिट स्कर्ट, मैचिंग टॉप पहना है। खास बात है कि इस अटायर में एक केप अटैक्ट किया गया है, जिसका आधा हिस्सा हसीना की मां की साड़ी से लिया गया है। सफेद मोतियों को स्कर्ट के स्लिट और केप में बेहद ही खूबसूरती के साथ इस्तेमाल किया गया है। इस खास एलिमेंट को बढ़ाने के लिए उन्होंने चोकर, इयररिंग्स और ब्रेसलेट भी पर्ल से बना हुआ पहना है।

अक्सर कहा जाता है कि थिक थाई गर्ल्स बॉडीकॉन ड्रेस नहीं पहन सकती है, ऐसे में इस सोच को बदलते हुए सिमरन जैन ने बेहद ही एलिगेंट तरीके से ब्लैक बॉडॉकॉन ड्रेस पहनकर फैशन का जलवा दिखाया। उनके अटायर में साइड पोर्शन पर जाली अटैक्ड की गई है जो अटायर को यूनिक और ग्लैमरस दिखाने में मदद कर रही है। मिनिमल जूलरी के साथ ब्लैक मैचिंग हील्स के साथ सिमरन का लुक परफेक्टली कंप्लीट हो रहा है।

Leave a Comment